देवघर, मई 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर घर से भगाकर शादी करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं बरामद नाबालिग का शनिवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पूर्व थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो लड़की के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर बेटी को भगाने और शादी करने का आरोप लगाते हुए मोहनपुर थाना में मामला दर्ज कराया था। आवेदन में कहा गया था कि युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिग की बरामदगी को लेकर छापेमारी अभियान चला रही ...