संभल, मार्च 14 -- कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक गुरुवार को नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया। शुक्रवार की पीड़िता की मां थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रिन्स निवासी अटवा के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...