गोरखपुर, जून 2 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र के डांडी गांव की 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 19 मई की दोपहर करीब तीन बजे घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद जानकारी मिली कि वह एक युवक के साथ मुंबई चली गई है। महिला का कहना है कि उसकी बेटी से बातचीत हुई थी, जिसमें उसने बताया कि वह मुंबई के एक थाने के क्षेत्र में मौजूद है।महिला यह भी पढ़ें- नाबालिग के लापता होने का मामला दर्ज ने आरोप लगाया कि वह कई बार गोला थाने पहुंची, लेकिन उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। महिला ने बताया कि उसका पति मुंबई में मजदूरी करता है और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। कोतवा...