रुडकी, जून 9 -- भगवानपुर, संवाददाता। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, गत सप्ताह कस्बा निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। बीती रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके साथ मिली नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...