लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- कोतवाली क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 26 फरवरी की शाम करीब 8.30 बजे उसकी 14 वर्षीय पुत्री को ग्राम बघौडा निवासी रंगीले पुत्र प्रदीप कुमार कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.