सहारनपुर, जून 15 -- सहारनपुर। कोतवाली मंडी पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना को मात्र 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली मंडी क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने दर्ज कराए मामले में बताया कि मुजाहीद पुत्र साजिद निवासी वाल्मीकि कॉलोनी उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के परिजनों से पूछताछ करने पर उसे धमकियां दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को दस घंटे में गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...