रुडकी, अप्रैल 22 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 19 अप्रैल को घर से अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों को एक युवक पर शक हुआ। बताया जा रहा है कि करीब पांच दिन पहले किशोरी को युवक से फोन पर बात करते हुए पकड़ा गया था। यह भी पढ़ें- नगदी और जेवर समेत किशोरी लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.