बलरामपुर, जुलाई 6 -- बलरामपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित पिता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि गांव का एक युवक 2/3 जुलाई की रात नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना की जानकारी अगले दिन सुबह होने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। कुछ दिन पूर्व परिजनों ने आरोपी युवक को नाबालिग से मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ लिया था। यह भी पढ़ें- शादी की नीयत से नाबालिग के अपहरण मामले में पांच नामजद इस संबंध में शिकायत करने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज की, मारपीट पर आमादा हो गए और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित परिवार...