बरेली, अप्रैल 21 -- थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर देर रात में घर से ले गया। जिसके बाद उन्होंने बेटी की तलाश की तो लड़के के परिजनों से इसकी शिकायत की तो वह लोग गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगे जिसके बाद महिला ने थाने में तहरीर देकर बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए आरोपी युवक अतुल और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लड़की की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- किशोरी को बहला फुसला कर साथ ले गया युवक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...