बदायूं, फरवरी 16 -- बिल्सी। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार 14 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे उनकी 16 वर्ष की पुत्री घर से महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज बिल्सी में अपार आईडी का फार्म भरने की बात कहकर निकली थी। आरोप है कि अपराह्न पुत्री के मोबाइल नंबर से कॉल आई, जिसमें उसने बताया कि वह कछला पहुंच गई है। इसके बाद फोन कट गया और दोबारा संपर्क नहीं हो सका। परिजनों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किया गया है।

हिंदी ...