कोडरमा, मार्च 10 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नाबालिग की मां ने मरकच्चो थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री की खोजबीन की गुहार लगाई थी। आवेदन में नाबालिग की मां ने नवलशाही थाना क्षेत्र के मसमोहना निवासी प्रमोद सिंह को आरोपी बनाते हुए बताया कि वही युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों के भीतर नाबालिग लड़की और आरोपी युवक को बरामद कर थाना ले आई।इस मामले में पुलिस का कहना है कि नाबालिग युवती की शादी उसके माता-पिता ने कहीं तय कर दी थी, लेकिन युवती अभी शादी नहीं करना चाहती थी। इसी कारण वह घर से निकलकर अपने एक रिश्तेदार के यहां चली गई थी।मामले की जानकारी मिलने पर चाइल्ड लाइन की सदस्य छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.