बुलंदशहर, जून 15 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को गांव के ही तीन युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। पीड़ित पिता के अनुसार आरोपी उसके घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी भी ले गए हैं। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित की शिकायत कोतवाली देहात में एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वह पेशे से मजदूर है और अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। 14 जून को गांव के ही आरोपी सरफराज, सलमान और आजाद बुरी नीयत से उसकी 17वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी अपने साथ घर में रखे 2 तोले सोने के जेवरात, करीब 50 तोले चांदी के जेवरात और 9 हजार रुपये की नगदी भी ले गए हैं। आरोपियों को लड़की के साथ जाते हुए गांव के ही एक व्यक्ति ने द...