मुरादाबाद, जून 24 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है की उसकी नाबालिग बेटी अपनी मां के साथ रात में सोई थी। सुबह उठकर देखा तो उसकी बेटी गायब थी। उसकी बेटी गांव के ही सोनू उर्फ रंगा पुत्र ब्रह्म सिंह से बात करती थी। 23 जून को उसकी नाबालिग बेटी को सोनू उर्फ रंगा अपने साथ बहला फुसला कर ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...