मिर्जापुर, अक्टूबर 4 -- मिर्जापुर। विंध्याचल पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसला के भगाने के आरोपी को रविवार धर दबोचा। एक अक्तूबर को एक व्यक्ति ने नामजद के विरूद्ध नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी नचनियाबीर निवासी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...