जमशेदपुर, मार्च 1 -- कदमा थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। घटना 25 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, लड़की को न्यू रानी कुदर रोड नंबर-3 से आरोपी अपने साथ ले गया। घटना के चार दिन बाद मामला थाने तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान रवि यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया का रहने वाला बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि वह नाबालिग को अपने गांव ले गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.