छपरा, मार्च 23 -- एकमा। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की माता ने एकमा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि परसा गढ़ में अपनी फुआ के घर रह रहे सुमित कुमार सिंह ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर घर में रखे तीन लाख पचास हजार रुपये के साथ भगा ले गया। मामले में सुमित कुमार सिंह सहित तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पीड़िता की माता ने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर कांड दर्ज कर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी की गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्...