बलरामपुर, अगस्त 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को हर्रैया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कैसरगंज चौराहे के पास से पकड़ा। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया डीके श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में हर्रैया थाने की पुलिस टीम ने कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जय हिंद यादव व कांस्टेबल रवि वर्मा ने मुखबिर की सूचना पर कैसरगंज चौराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी मोहिद पुत्र अब्दुल अजीज निवासी चरनगहिया थाना हर्रैया को ग...