सीतापुर, मार्च 5 -- सिधौली, संवाददाता। कक्षा नौ की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपी और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिधौली कोतवाली इलाके के एक गांव निवासी ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें उसने बताया कि एक मार्च को देर रात लगभग एक बजे उसकी कक्षा नौ की 16 वर्षीय छात्रा बेटी को गांव का निवासी लकी पुत्र कमलेश बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री को भगाने में गांव के ही रहने वाले सरवन, गुलशन व लवकुश ने मदद की है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...