गुमला, सितम्बर 8 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में कुली आंजन निवासी कमलेश महली के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी के अनुसार 22 अगस्त की शाम बेटी घर से बिना बताए चली गयी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में कमलेश महली द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की जानकारी मिली। महिला ने बेटी की सकुशल बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...