बदायूं, फरवरी 19 -- बिसौली, संवाददाता। क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि 16 फरवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे नाबालिग घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। यह भी बताया गया है कि नाबालिग अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण और करीब 4200 रुपये नगद भी ले गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपी युवक उसे किसी अनहोनी में भी फंसा सकता है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नाबालिग की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है तथा मोबाइल नंबरों के आधार पर लोकेशन ट्रेस की जा...