औरैया, अप्रैल 1 -- अछल्दा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहलाफुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार 30 मार्च को दोपहर करीब दो बजे उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। इसी दौरान भर्थना निवासी शिवा यादव अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसे फोन कर गांव के बाहर बुलाया और बहलाफुसलाकर दो बाइकों से लेकर फरार हो गया। परिजन ने बताया कि पुत्री के घर पर न मिलने पर आसपास तलाश की गई, तभी जानकारी हुई कि फोन कर उसे ले जाया गया है। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.