रुडकी, दिसम्बर 29 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसके पिता ने एक आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ बहला फुसलाकर भाग ले जाने का केस दर्ज कराया है। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 दिसंबर को सुबह से उनकी बेटी घर से लापता हो थी। आरोप है कि भगवानपुर निवासी युवक अमन और उसका एक दोस्त नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। वह घर से करीब 20 हजार रुपये नकद, मां के आभूषण और अपने सभी दस्तावेज लेकर गई हैं। पीड़ित ने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...