बदायूं, अप्रैल 15 -- क्षेत्र में नाबालिग को बहलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कस्बा वजीरगंज के एक कॉलोनी निवासी एक महिला की तहरीर पर दर्ज मामले में बताया गया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को 11 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे अवनीश पुत्र वीरेश कुमार सिंह निवासी पुसगंवा रोड अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाया गया। पीड़ित पक्ष ने इस घटना में अवनीश के भाई शोभित, उसकी पत्नी सुमन और उसकी मां वीना पत्नी वीरेश कुमार सिंह ने भी सहयोग किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- घर से बाजार गई किशोरी लापता थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- किशोरी आत्महत्या मामला: पांच नामजद व दो अज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.