रामपुर, मई 7 -- बिलासपुर। क्षेत्र के गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी नाबालिग पुत्री बीते कुछ दिनों पहले सुबह के समय अचानक घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो परिवार को अंदेशा हुआ कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। यह भी पढ़ें- युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप यह भी पढ़ें- खेतों की ओर गई किशोरी को किया अगवा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.