नाबालिग को बहलाकर ले जाने का आरोप, केस दर्ज
गोरखपुर, मई 27 -- महुआपार, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बेलसड़ा गांव से 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 मई को उनकी नाबालिग पुत्री को भरौली गांव निवासी सत्यम यादव अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल सका। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.