बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- गुलावठी। संवाददाता, कोटा-सनोटा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब सामने से आ रहे एक नाबालिग बच्चे को बचाने के चक्कर में बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया। राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। सिकंदराबाद स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत योगेंद्र सिंह ड्यूटी खत्म कर अपनी बाइक से अपने गांव कोटा लौट रहे थे। जैसे ही वे कोटा-सनोटा मार्ग पर पहुंचे, सामने से एक नाबालिग बच्चा बाइक लेकर आ रहा था। योगेंद्र ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उनकी बाइक से नियंत्रण छूट गया और वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसे में उनके शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुं...