लोहरदगा, अप्रैल 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में लोहरदगा महिला थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौस नगर निवासी मोहम्मद फारूक के रूप में हुई है।जानकारी अनुसार आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। इसके बावजूद उस पर आरोप है कि उसने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची के इलाही नगर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में महिला थाना प्रभारी बिनिता हेंब्रम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.