गोरखपुर, जून 25 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उससे बातचीत करने और विरोध करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का ही सोनू नामक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर फोन पर बातचीत करता था। परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने किशोरी को युवक से दूर रहने के लिए कहा। इसके बावजूद आरोपी कथित रूप से किशोरी को गांव के बंधे पर बुलाकर मुलाकात करता रहा। परिजनों ने एक दिन दोनों को साथ देख लिया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्...