बगहा, मार्च 24 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। शादी की नीयत अपहृत नाबालिग को पुलिस ने तीन दिनों के अंदर बरामद कर लिया। अपहृता की बरामदगी पंजाब से की गई। वही इस मामले के मुख्य आरोपी शंकर कुमार को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी बेतिया पुलिस जिला के मैनाटांड का निवासी है। सोमवार को बरामद नाबालिग को बयान के लिए पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने नाबालिग के बरामदगी की पुष्टि की हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार शंकर कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं। उल्लेखनीय है कि बीतें 18 मार्च को नाबालिग का अपहरण थाना क्षेत्र के एक गांव से कर लिया गया था। जिसमें नाबालिग के बहनोई के आवेदन पर रामनगर थाना में कांड संख्या 209/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी...