बदायूं, अप्रैल 25 -- नाबालिग किशोरी को नौकरी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी दो अप्रैल की शाम करीब पांच बजे बाजार चप्पल खरीदने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। तलाश करने पर पता चला कि वह कटरा ब्रह्मापुर का एक युवक की दुकान पर गई थी, जहां से आरोपी उसे नौकरी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। यह भी पढ़ें- पिता ने बेटी की दर्ज कराई गुमशुदगी परिजनों ने फोन पर संपर्क किया तो आरोपी ने लड़की को अपने पास होने की बात कही और 16 अप्रैल तक वापस छोड़ने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में उसका मोबाइल बं...