आगरा, जून 17 -- सदर बाजार क्षेत्र में एक परिवार ने पड़ोस में किराए पर रहने वाले युवक पर नाबालिग लड़की को धमका कर घर से जेवरात और नगदी मंगवाने और उन्हें लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित दीपक शिवहरे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजपुर चुंगी निवासी दीपक शिवहरे ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को पास में किराए पर रहने वाला दिव्यांश नामक युवक आते जाते परेशान करता था। आरोप है कि युवक ने बेटी को डराया धमकाया और उससे घर में रखे सोने के आभूषण और नगदी मंगवा ली। इसके बाद वह सामान लेकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार घर से गायब हुए सामान में सोने की चूड़िया, एक कॉलर, एक चेन, छह अंगूठी, झुमकी, टॉप्स और करीब दो लाख रुपये हैं। आरोप है कि घटना के बाद से आरोपित युवक का कोई पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...