बुलंदशहर, जून 11 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव जलीलपुर निवासी दुकानदार मुकेश कुमार ने गांव के ही विपिन पर उसके 12 वर्षीय पुत्र को धमकाकर दुकान के गल्ले से रुपये निकलवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि 8 जून की शाम पुत्र ने बताया कि विपिन गल्ले से 500 रुपये का नोट निकालकर ले गया है। आरोप है कि शिकायत करने पर विपिन अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंच गया और दुकानदार के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची दुकानदार की पत्नी के साथ भी अभद्रता और मारपीट किए जाने का आरोप है। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ कर सामान भी बिखेर दिया गया। यह भी पढ़ें- नाबालिग को धमकाकर रुपये वसूलने का आरोप सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और अग्रिम कार्रव...