पटना, अप्रैल 1 -- कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग को बेऊर जेल भेज दिया है। यह आरोप नाबालिग की मां की ओर से लगाया गया है। मां ने इसे लेकर पुलिस के वरीय अधिकारियों से गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जिस आरोप में पुलिस ने उसे बेऊर जेल भेजा है उसे बाल सुधार गृह भेजना चाहिए था। मां ने पुलिस को आधारकार्ड दिखाया जिसे पुलिस ने मानने से इनकार कर दिया। संजीव कुमार और सोनू कुमार को 22 मार्च को पुलिस ने मोबाइल छिनतई के आरोप में पटना रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया था। दोनों चोरी का मोबाइल बेचने के लिए महावीर मंदिर पहुंचे हुए थे इसी बीच पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों को पूछताछ के लिए उसी दिन कोतवाली थाना लाया गया था। इस बीच संजीव के परिजन भी पहुंचे तथा आधारकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं उम्र से संबंधित प्रमाण पत्र भी दिखाए लेकिन पुलिसवालों ने एक न...