मोतिहारी, जनवरी 29 -- पीपराकोठी। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक से ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू होने और धमकी देने का भी आरोप है। इस मामले में पीड़िता के पिता के आवेदन पर कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपियों में टिकुलिया निवासी अजय भगत का पुत्र अभिषेक कुमार शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...