मोतिहारी, फरवरी 28 -- पीपराकोठी। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया गया है। इस संबंध में पीड़िता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में सदरे आलम, प्राण मियां, साहिना खातून एवं रऊफ मियां समेत चार लोगों को आरोपित किया गया है। पीड़िता की मां ने बताया है कि वह बकरी चराने सरेह गई हुई थी। और उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। इसी दौरान मौका पाकर सदरे आलम घर पर पहुंचा और उसकी बेटी को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर फरार हो गया। जब वह सरेह से लौटकर घर पहुंची तो बेटी को घर पर नहीं पाया। पड़ोसियों से पूछताछ करने पर घटना की जानकारी मिली। इसके बाद जब वह आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो वहां मौजूद प्राण मियां, साहिना खातून और रऊफ मियां गाली-गलौज करने लगे तथा विरोध करने पर मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.