नाबालिग को घर में जबरन रखने व उत्पीड़न का आरोप, तीन पर मुकदमा
सहारनपुर, जुलाई 10 -- सहारनपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद अपने घर में जबरन रखकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पवन कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम बिजोपुरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 मई को वह और उसकी पत्नी मजदूरी करने खेत गए थे। शाम को लौटने पर उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से गायब मिली। गांव और रिश्तेदारियों में काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में जानकारी मिली कि रितिक पुत्र मदन निवासी ग्राम शंकरपुर उसे बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि जाते समय घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की सोने की अंगूठी और एक जोड़ी सोने की बालियां भी ले गया। पीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.