गिरडीह, मई 24 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। नाबालिग को गर्भवती करनेवाले आरोपी को बेंगाबाद पुलिस ने 12 घंटे के भीतर धर दबोचा है। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति को शनिवार को गिरिडीह न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले को लेकर नाबालिग के फर्द बयान पर बेंगाबाद थाना कांड संख्या 85/26 के तहत केस दर्ज किया गया है। यह मामला गिरिडीह सदर अस्पताल के बाथरूम में बच्चा को जन्म देने की घटना से जुड़ा हुआ है। इस मामले में नाबालिग को गर्भवती करनेवाले आरोपी संतोष राम के विरुद्ध पोक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। बतला दें कि गिरिडीह सदर अस्पताल में शुक्रवार शाम नाबालिग द्वारा बाथरूम में बच्चा को जन्म देने की सूचना पर थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने इस मामले में तत्परता दिखाई और पीड़िता के फर्द बयान पर बेंगाबाद थाना में केस दर्ज किया ग...