फरीदाबाद, मार्च 19 -- पलवल, संवाददाता। पलवल में नाबालिग को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छेड़छाड़ और प्रताड़ना से परेशान होकर किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। डीएसपी नरेंद्र खटाना के अनुसार गदपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। अनुसूचित जाति से संबंधित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।शिकायत में पिता ने बताया कि गांव के ही सलमान और पेप्सी पिछले छह महीनों से उनकी बेटी का पीछा कर रहे थे। दोनों युवक स्कूल जाते समय और घर के आसपास उसे परेशान करते थे, जिससे वह मानसिक रूप से काफी दबाव में आ गई थी और उसे पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी।परिजनों के अनुसार आरोपित कई बार घर तक आकर भी उसे परेशान करते थे। विरोध ...