कन्नौज, जनवरी 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को छेडख़ानी करते हुए जबरन गाड़ी में डालकर अपहृत कर ले जाने के मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सौरिख थाना प्रभारी जयंतीप्रसाद गंगवार ने बताया कि थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सौरिख के मोहल्ला ज्ञानोदय नगर निवासी लविश यादव पुत्र कौशलेंद्र उर्फ कल्लू उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेडख़ानी कर उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अपहृत कर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त लविश यादव व उसके शादी ईजलपुर गांव निवासी ध्रुव, ज्ञानोदय नगर निवासी अंकित व प्रियम को उपनिरीक्षक सुबोध सहाय व पुलिस टीम के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। चारों अभियु...