फरीदाबाद, दिसम्बर 13 -- पलवल, संवाददाता। उटावड़ थाना अंतर्गत नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि देर रात पांच युवकों ने 14 वर्षीय लड़की का घर से अपहरण किया और उसे जंगल में ले गए। वहां पर युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गए। उटावड़ थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है उटावड़ थाना प्रभारी रेणू शेखावत के अनुसार, पीड़िता के पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी बकरी मर गई थी। रात करीब एक बजे वह और उनका बेटा बकरी को खेतों में दफनाने गए थे। जब वे वापस लौटे तो उनकी 14 वर्षीय बेटी घर पर नहीं मिली। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तभी एक सफेद रंग की कार उनके घर से कुछ दूरी पर आकर रुकी, जिसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.