हापुड़, मार्च 19 -- हापुड़, संवाददाता। बाबूगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक 26 जनवरी को क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग को अगवा कर अपने साथ ले गया था। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि 30 जनवरी को थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया था कि 26 जनवरी की सुबह करीब छह बजे वह अपनी पुत्री को देखने उसके कमरे में गया था, लेकिन उनकी पुत्री उन्हें वहां नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपने परिजनों के साथ पुत्री को आसपास व रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया। लेकिन चार दिन बाद तक भी उनकी पुत्री का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.