फतेहपुर, मार्च 31 -- फतेहपुर। घर में लूटपाट के बाद नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। पॉक्सो कोर्ट महेन्द्र कुमार की अदालत ने फैसला सुनाते हुए दोनों पर 1.46 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। कोर्ट ने लूट में शामिल एक अन्य दोषी को दस साल और लूटपाट का सामान रखने के आरोप में पकड़ी गई इसकी पत्नी को तीन साल कैद का फरमान सुनाया। बता दें कि एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है। शासकीय अधिवक्ता देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के साउथ सिटी स्थित एक मोहल्ले में छह अगस्त 2022 को एक परिवार व उनके किराएदार सो रहे थे। देर रात चार बदमाशों ने घर में धावा बोलकर गृहस्वामी, उसकी पत्नी व किराएदार को पीट मरणासन्न कर दिया। इसके बाद लूटपाट की और उनकी 16 वर्षीय बेटी को अगवा कर ले गए। तीन बदमाश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.