प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- उदयपुर के पूरे उसरहन कुंभीआइमा निवासी अरुण सरोज को पुलिस ने शुक्रवार को सुबह गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपित के खिलाफ 12 मार्च को नाबालिग को अगवा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपित मुकदमें में फ़रार चल रहा रहा था। आरोपित से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...