नाबालिग के हाथ में दी बाइक तो माता-पिता को लगेगा 25 हजार का जुर्माना
भागलपुर, मई 22 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सड़कों पर फर्राटा भरते नाबालिग वाहन चालकों और उनकी वजह से होने वाले सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने कमर कस ली है। आगामी 1 जून से पूरे राज्य में सड़क पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक विशेष महाअभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर पूरी तरह से रोक लगाना और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाना है। मुख्यालय की ओर से जारी कड़े निर्देशों के बाद अब अगर कोई नाबालिग (18 वर्ष से कम उम्र का) सड़क पर टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर दौड़ाता पकड़ा गया, तो भारी हर्जाना भुगतना होगा。
कड़े जुर्माने और जेल का प्रावधान नए नियमों और इस महाअभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। अब लापरवाही बरतने वाले माता-पिता या वाहन मालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.