मधुबनी, मई 18 -- झंझारपुर/मधेपुर। मधेपुर थाने की पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित एक घर से एक देसी कट्टा बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में एक 16 वर्षीय किशोर को अभिरक्षा में ले लिया। यह कार्रवाई एसआई राखी कुमारी ने रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बलों के सहयोग से किया। यह भी पढ़ें- देसी कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार व दूसरा फरारपुलिस की कार्रवाई एसआई राखी कुमारी ने बताया कि कि संध्या गश्ती के समय उस गांव में कुछ लोगों ने बताया कि एक लड़का देसी कट्टा के साथ फोटो खिंचवाता रहता है व लोगों को डराते रहता है। सूचना के आधार पर उस नाबालिग के घर में छापेमारी की गई। घर में छुपाकर रखे गए एक स्कूल बैग के अंदर एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने इस दौरान घर से भागने का प्रयास कर रहे नाबालिग किशोर ...