नई दिल्ली, मार्च 13 -- गुजरात के राजकोट से एक शर्मनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। एक 14 साल की नाबालिग के साथ उसके ही एक रिश्तेदार ने पिछले पांच महीनों तक रेप किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नाबालिग के परिवार के साथ उनके घर में ही रह रहा था और जब भी परिवार के अन्य सदस्य बाहर होते थे, वह बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाता था। इस घिनौने कांड का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने पेट में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसके पिता ने उससे पूछताछ की। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने पकड़े जाने के डर से और बच्ची को गर्भनिरोधक गोलियां भी दी थीं। पीड़ित परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के उज्जैन का रहने वाला है और राजकोट में मजदूरी करता है। पीड़िता के पिता ने बी-डिवीजन पुलिस स्टेशन में अपने 37 साल के चचेरे भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.