चाईबासा, सितम्बर 19 -- चाईबासा। मुफ्फसिल थाना के पाण्ड्रासाली ओपी क्षेत्र में नाबालिग के साथ शुक्रवार को सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। घर के बगल में नाला के पास नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में मुफ्फसिल थाना के पाण्ड्रासाली ओपी पुलिस ने 10 घण्टे के अंदर ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि 18 सितम्बर को मुफ्फसिल (पाण्ड्रशाली ओपी) थाना क्षेत्र में पीड़िता की माँ के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त चम्पाये होनहागा (26 वर्ष), दामु उर्फ राजेश पाडेया (20 वर्ष) , छोटा उर्फ उर्फ पाईकेराय (46वर्ष) , डेमू उर्फ सिकन्दर पूरती (40 वर्ष) के विरुद्ध नाबालिग बेटी के साथ घर के बगल में नाला के पास सामूहिक दुष्कर्म...