नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला, जांच शुरू
सीतामढ़ी, जून 6 -- सीतामढ़ी/रीगा, हिटी। रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार तीन युवकों ने उसे घर से जबरन उठाकर पास के आम के बगीचे में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने व शोर मचाने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपित उसे बगीचे में छोड़कर फरार हो गए। सुबह घर पहुंचने पर उसने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर रीगा थाना पहुंचे और घटना की सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। घटना के बाद से आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। रीगा थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.