गुड़गांव, जुलाई 31 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। किशोर के साथ पड़ोस में रहने वाले युवकों ने शर्मनाक हरकत करते हुए वीडियो बनाई। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट की धारा-चार के तहत बुधवार को सेक्टर-53 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। किशोर की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सेक्टर-52 क्षेत्र में रहने वाले 15 वर्षीय नाबालिग के साथ फरवरी 2026 के दौरान कई बार कथित रूप से शर्मनाक हरकत की गई। शिकायत में यह भी आरोप है कि एक आरोपी ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत की, जबकि दूसरे आरोपी ने मोबाइल फोन से उसका वीडियो रिकॉर्ड किया。

पुलिस का बयान शिकायत मिलने के बाद थाना सेक्टर-53 पुलिस ने 29 जुलाई 2026 को पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया...