जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा पुलिस ने नाबालिग के साथ यौन शोषण के मामले में एग्रिको निवासी एलेक्स गुप्ता उर्फ रुपेश कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में पीड़िता की मां के बयान पर बागबेड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की मुलाकात 15 मार्च को जुबली पार्क में हुई थी। इसके बाद दोनों की बात होने लगी। 16 मार्च को आरोपी ने पीड़िता को घुमने के बहाने बुलाया और साकची ले गया, जहां नाबालिग की मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद दोनों डिमना डैम गए। वापसी में बारिश होने लगी तो दोनों एक कॉम्पलेक्स की बेसमेंट में रुके, जहां आरोपी ने पीड़िता के साथ यौन शोषण किया। जानकारी मिलने पर मामला 20 मार्च को थाने पहुंचा था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच...